कोटा से वापसी के बाद छात्रों को 14 दिन के क्वारेंटाईन में रखा जाएगा, उन्हें सीधे घर जाने की नही होगी अनुमति

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कल शाम राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लाॅकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने कुल 97 बसों को रवाना किया गया है। इसमें 95 बस छात्रों को लाने के लिए तथा 2 बसों मंे डाॅक्टर और चिकित्सा दल के सदस्य गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देशन पर छात्र-छात्राओं के लिए भोजन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया है। बसों के साथ डाॅक्टरों और अधिकारियों का दल भी भेजा गया है, ताकि छात्रों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो। अधिकारियों ने बताया कि कोटा से वापस आने पर इन बच्चों को 14 दिन के क्वारेंटाईन पर रखा जाएगा। उन्हें सीधे घर जाने की अनुमति नही होगी। अभिभावक परिवहन विभाग के मोबाइल नम्बर 8959088986 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
error: Content is protected !!