Press "Enter" to skip to content

अन्य राज्य से लौटे जिले के 12 श्रमिकों को क्वारेंटाइन में रखा गया, मध्यप्रदेश के 27 लोगों को वापस भेजा गया गृह राज्य

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जेपी पाठक के मार्गनिर्देशन में लाक डाउन के कारण जिले में फंसे हुए अन्य राज्य के श्रमिको एवं अन्य लोगों के उनके गृह राज्य वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल के तहत वापस जा रहे लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण, वाहन व्यवस्था एवं रास्ते के लिए भोजन का प्रबंध करने  के लिए नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी  सौंपी गयी है। इसी प्रकार अन्य राज्यों में फंसे जिले के श्रमिकों एवं अन्य लोगों की वापसी के लिए राज्य स्तर से समन्वय कर  आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। अन्य राज्यों से वापस लौट रहे जिले के लोागो स्वास्थ्य जांच एवं प्रोटोकाल के अनुसार क्वारेंटाई में रखने की व्यवस्था की गयी है।
अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) जांजगीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकलतरा अंतर्गत राहत शिविर कोटमीसोनार में 27 व्यक्ति (उमरिया मप्र) को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उनके निवास स्थान के लिए रवाना किया गया। उन्हें आवश्यक भोजन एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती ने झारसुगुड़ा (उडीसा) से आये 12 मजदूरों को बड़ेसीपत मालखरौदा के स्कूल भवन में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रोका गया है। सभी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सबका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/RGZ3EGacA4w”]



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!