Press "Enter" to skip to content

नवागढ़ ब्लाक के शिक्षा अधिकारी-कर्मचारियों ने राहत कोष में दिए 13 लाख 8 हजार, एक दिन के वेतन को राहत कोष में दिया

जांजगीर-चाम्पा. वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए नवागढ़ विकासखण्ड के शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि जमा कराई है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन कार्यरत 1 हजार 48 शिक्षक और अधिकारी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन राहत कोष के लिए दान में दिया है। बीईओ नवागढ़ विजय कुमार लहरे ने कर्मचारियों के वेतन देयक के माध्यम से 13 लाख 8 हजार 647 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। बीईओ ने बताया कि इस कार्य में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रिय, संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ जिलाध्यक्ष विकास सिंह, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष विनोद पांडेय, व्याख्याता संघ जिलाध्यक्ष रमाकांत पाण्डे, शालेय शिक्षाकर्मी संघ जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/RGZ3EGacA4w”]



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!