Press "Enter" to skip to content

GOOD NEWS : क्वारेंटीन की गई सुनैना ने स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म, संतोष व सुनैना के परिवार में खुशी का माहौल

जांजगीर चांपा. कोविड-19 के संक्रमण से रक्षा और रोकथाम को ध्यान में रखते हुए अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। आज जिले के अकलतरा विकास खंड के ग्राम तागा के क्वारेंटिन सेंटर में उस समय खुशी का माहौल देखा गया, जब क्वारेंटीन की गई मुड़पार गांव की सुनैना ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया ।
सुनैना को प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल उसे अकलतरा के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया। सभी आवश्यक तैयारी कर प्रसव करवाया गया।प्रसव उपरांत जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
अकलतरा के मुड़पार गांव के संतोष और सुनैना राजमिस्त्री का काम करने अक्टूबर 2019 से महाराष्ट्र के अहमदनगर के ग्राम सूपा गए थे। लाकडाउन होने के कारण 16 मई को वापस आने पर जिला प्रशासन द्वारा ग्राम तागा में उन्हें क्वारेंटीन किया गया। आज सुनैना को 9 माह का गर्भ पूरा होने पर प्रसव पीड़ा महसूस हुई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनैना को प्रसव के लिए अकलतरा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। सुरक्षित सामान्य प्रसव के बाद सुनैना ने आज एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/U-RL5xPJiQY”]



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!