Press "Enter" to skip to content

जिले के 1 लाख 69 हजार 46 किसानों के बैंक खातों में प्रथम किश्त की 141 करोड़ 45 लाख 47 हजार 496 रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे अंतरित, चन्द्रपुर विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर हुए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल – खबर सीजी न्यूज

जांजगीर-चांपा. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए…[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/yTNH4A1PsHI”]
योजना का शुभारंभ समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां वे मुख्यमंत्री श्री बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उपस्थित थे। श्रीमती सोनिया गाँधी और राहुल गांधी ने किसानों के हित में प्रारंभ की गई छत्तीसगढ़ सरकार की इस अभिनव योजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों की सराहना की। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश में यह अपनी तरह की पहली योजनाहै। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना (रबी) उत्पादक किसानों के खाते में लगभग 5,700 करोड़ रूपए की राशि किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। यह राशि चार किश्तों में किसानों को दी जाएगी।
जांजगीर-चांपा जिले के 1 लाख 69 हजार, 46 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्तों में कुल 538 करोड़, 87 लाख, 52 हजार 396 रूपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जाएगी। जो राज्य के किसी भी जिले से किसानों के प्रोत्साहन सर्वाधिक राशि होगी।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किस्त का भुगतान आज 21 मई को डिजीटल अंतरण से किया गया। प्रथम किश्त के रूप में जिले के एक लाख ,69 हजार ,46 किसानों के बैंक खातों में 141 करोड़, 45 लाख 47 हजार 496 रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे अंतरित की गई। राज्य सरकार की मंशानुसार किसानों को-2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 1966 करोड़, 67 लाख 97 हजार 450 रुपए का भुगतान होना था। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत शेष राशि 538 करोड़, 87 लाख, 52 हजार 369 रूपए का भुगतान चार किस्तों में किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जांजगीर-चांपा जिले के एक लाख, 69 हजार 46 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 78 लाख 66 हजार 791.78 क्विंटल धान बेचा है। बेचे गए धान की 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 1427 करोड़ 82 लाख 27 हजार 80.70 रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय के स्वान के वीडियो काफ्रेंस कक्ष में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा, जिला पचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती तुलसी साहू, कलेक्टर जेपी पाठक सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.



Mission News Theme by Compete Themes.
error: Content is protected !!