छ्ग में गुरुवार को मिले 46 नए कोरोना मरीज, 8 जिलों में आए मामले, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1398, एक्टिव मरीज हैं 971

रायपुर. छ्ग में कोरोना का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार 11 जून को प्रदेश में 46 नए कोरोना मरीज मिले हैं. 8 जिलों में कोरोना का मामला सामने आया. इनमें…
कोरबा – 18
जांजगीर-चाम्पा – 14
बिलासपुर – 5
राजनांदगांव – 3
जशपुर – 2
रायगढ़ – 2
जगदलपुर – 1
कोंडागांव – 1
मरीज मिले.
प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1398 हो गई है, एक्टिव मरीज की संख्या 971 है. छ्ग में 6 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है.
छ्ग में अब तक कोरबा जिले में 164, बिलासपुर जिले में 150, मुंगेली जिले में 110, बलौदाबाजार जिले में 120, जांजगीर-चाम्पा जिले में 109, रायपुर जिले में 104 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं. बिलासपुर संभाग के जिलों में सबसे अधिक मामले आए हैं.
छ्ग में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है और कोरोना मरीजों की संख्या भी छ्ग में तेजी से बढ़ रही है. हफ्ते भर से कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला जेल में मिले एड्स के 4 बंदी, जिला अस्पताल में जांच कराने पर मिले HIV पॉजिटिव, जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दी जा रही दवा, बिलासपुर सिम्स में भी कराया जाता है चेकअप...
error: Content is protected !!