झारखण्ड के देवघर से बड़ी खबर : सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 6 लोगों की मौत, जहरीली गैस के रिसाव से हुई मौत

देवघर. जिले के देवीपुर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सभी की मौत, जहरीली गैस के रिसाव से हुआ है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह देवीपुर गांव के एक ग्रामीण के घर पर सेप्टिक टैंक की सफाई करने पहुंचे थे. सफाई करने के लिए भी लोग एक के बाद एक टैंक में उतरते गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वे बेहोश हो गए. अंदर से आवाज न आने पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया. सभी मजदूरों को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!