जांजगीर-चांपा. जिला कार्यालय जांजगीर में आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत नजर रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अपर कलेक्टर एसएस पैकरा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है।
कोई भी व्यक्ति दूरभाष क्रमांक – 91093-22032 पर बाढ़ आपदा से संबंधित सूचना दे सकता है। पूर्व में जारी दूरभाष नंबर तकनीकी कारणों से बंद हो जाने के कारण नया दूरभाष नंबर स्थापित किया गया है।