छग महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनी नीता थवाईत

जांजगीर-चाम्पा. जिले की सक्रिय कांग्रेस नेत्री नीता थवाईत को छग महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनाई गई हैं. इससे पहले वे जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और जांजगीर-नैला नगर पालिका की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं.
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनने के बाद नीता थवाईत ने कहा है कि जो दायित्व दिया गया है, उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा. महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही कांग्रेस से महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा और कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए तेजी से काम किया जाएगा.
उन्हें छग महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनाए जाने पर शुभचिंतकों और समर्थकों ने प्रसन्नता जाहिर की है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

Related posts:

error: Content is protected !!