प्रभारी सचिव ने गोबर खरीदी और गिरदावरी का लिया जायजा

रायपुर. अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने धमतरी प्रवास के दौरान ग्राम जीजामगांव तथा दरबा का दौरा कर प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना और राजस्व विभाग के गिरदावरी कार्य की प्रगति का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने वर्मी खाद निर्माण से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा के दौरान बताया कि गोधन न्याय योजना अनूठी योजना है, जिससे स्वरोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे तथा इसके माध्यम से ग्रामीण स्वयं अपनी आय अर्जित करने और स्वावलंबी बनने में सक्षम होंगे।
जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती पिल्ले ने कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के साथ ग्राम जीजामगांव पहुंची, जहां पर उन्होंने गौठान में जाकर गोधन न्याय योजना के तहत महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा किसानों से गोबर खरीदकर उसे वर्मी खाद बनाने की विधि का अवलोकन किया।
इस दौरान महिलाओं से चर्चा करते हुए प्रभारी सचिव ने प्रतिदिन गोबर की औसत आवक, उसका मापतौल एवं पंजी संधारण, नाडेप टांका में रखे गए गोबर को जैविक खाद के रूप में तैयार करने के कार्योंे का निरीक्षण किया। इसके अलावा अब तक जैविक खाद निर्माण एवं विक्रय उपरांत समूह को हुई आय के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान खेत में जाकर हल्का पटवारी के द्वारा किए गए गिरदावरी का कार्य भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने समीप के ग्राम दरबा में भी गोबर खरीदी, खाद निर्माण और विक्रय के बाद बैंक के खाते में रकम जमा होने सहित गिरदावरी के काम भी निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!