कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान थानेदार की हुई मौत, एम्स में किया गया था भर्ती

बिलासपुर. सीपत थानेदार मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. मानसिंह राठिया को चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था. उनकी हालत बहुत खराब थी और आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई.
कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक बन्द कर दिया था.
आपको बता दें, छग में कोरोना से अभी तक डॉक्टर, पुलिसकर्मी समेत अन्य कोरोना वारियर्स की मौत हो चुकी है. कोरोना वारियर्स की मौत का सिलसिला जारी है, यह चिंता की बात है. छग में अभी तक 262 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!