कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, क्या लिखा… पढ़िए…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है. रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है, वहीं मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है.
अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
विगत दिनों में जहां भी मोहन मरकाम कार्यक्रम में गए हैं, उन सभी लोगों को उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से सेल्फ क्वॉरेंटाइन और कोरोना जांच कराने की सलाह दी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है.
ट्वीट कर क्या लिखा… पढ़िए…

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!