मां की अंतिम इच्छा पूरी करने बेटी ने पेश की मिसाल, मां को दी मुखाग्नि, किया अंतिम संस्कार

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती के अखराभाठा वार्ड 10 में मां की अंतिम इच्छा पूरी करने बेटी ने मिसाल पेश की है. मां के निधन के बाद बेटी ने कांधा दिया, फिर मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया और मां की आखिरी इच्छा को पूरी कर समाज में बड़ा सन्देश भी दिया है.
दरअसल, सक्ती के अखराभाठा निवासी सुश्री केशरी द्विवेदी, स्थानीय नगर पालिका में कैशियर है. उनकी मां रमा देवी द्विवेदी की तबियत पिछले बरसों से खराब थी और 4 साल से लकवा ग्रस्त थी. बीमारी की कठिन वक्त में बेटी केशरी द्विवेदी, अपनी मां की सेवा कर रही थी और इलाज कराने हरसम्भव कोशिश कर रही थी. मां से खासा लगाव था और बेटी के द्वारा बेटा बनकर सेवा की जा रही थी.
इस बीच 26 सितम्बर को मां रमा देवी द्विवेदी की तबियत बिगड़ गई और उन्होंने 27 सितम्बर की शाम अंतिम सांस ली. मां की अंतिम इच्छा थी कि बेटे बनकर सेवा करने वाली बेटी ही उन्हें मुखाग्नि दे.
इस तरह आज बेटी केशरी द्विवेदी ने अपनी मां की अंतिम यात्रा में कांधा दिया और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. मां से अपनत्व, समर्पण और सेवा के साथ ही बेटी केशरी द्विवेदी ने मां की अंतिम पूरी करके समाज में मिसाल पेश की है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!