शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला ने सक्ती के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया, सकरेली भाठा के मोहल्ला स्कूल भी गए

जांजगीर-चाम्पा. शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला ने आज सक्ती के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यशवंत कुमार, जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी भी उपस्थित थी.
निर्माण एवं मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने, बच्चों की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने तथा निजी स्कूलों से भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए।
ग्राम सकरेली भाठा के स्टेशन पारा मोहल्ला स्कूल का निरीक्षण किया 
बच्चों से चर्चा की विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और पुस्तक वाचन भी कराया।बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए पुस्तक और कलम प्रदान की. विद्यार्थियों के द्वारा सकारात्मक जवाब मिलने पर अध्यापन करा रही शिक्षिका की प्रशंसा की.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!