अमानत में ख़यानत का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत ने पहुंचाया हवालात, जांच कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस ने अमानत में ख़यानत करने वाले आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम दीपक गौर है. पुलिस ने आरोपी से 1 लाख 87 हजार 916 रुपये बरामद किया है. मामले में चाम्पा पुलिस जांच कर रही है.
दरअसल, चाम्पा में दीपक नेवर, चाम्पा में एसबीआई के सामने कियोस्क शाखा संचालित करता है. इनके यहां दीपक गौर भी काम करता है. 22 सितम्बर को सुबह 10:15 बजे 2 लाख 34 हजार 917 और 2999 रुपये कलेक्शन की इस राशि को बैंक में जमा करने युवक दीपक गौर को भेजा, लेकिन उसने बैंक में रुपये जमा नहीं किया और जब वह डेढ़ बजे तक नहीं आया तो संचालक ने बात की तो वह अलमटोल करते रहा. कभी गुमने, कभी लूट होने की बात कहता रहा.
मामला संदेहास्पद था, उसके बाद कियोस्क शाखा के संचालक ने थाने में सूचना दे दी.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी युवक दीपक गौर, ऑनलाइन जुआ खेलता है और काफी रुपये हार चुका है. उसने मनगढ़ंत कहानी बनाई और राशि को खुद के पास रख लिया.
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बैग में भरकर छिपाए 1 लाख 87 हजार 916 रुपये को बरामद किया और आरोपी युवक दीपक गौर को गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!