नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. 21.7.20 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20.7.20 को इसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला;फुसलाकर कहीं ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्र.287/20 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्रीमती पारूल माथुर (भा. पु .से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा बीएस खुंटिया के द्वारा नाबालिग बालिका को अविलंब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया था, जिसके पालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी.
इस दौरान विवेचना मुखबिर सूचना पर अवयस्क बालिका को ₹ 5.9.20 को ग्राम कटंगपाली में अजय लहरे के कब्जे से बरामद कर बालिका के कथन अनुसार उसके साथ शारीरिक शोषण होना पाए जाने से मामले में 366क,376 भादवि, 06 पाक्सो एक्ट 2012 जोड़ कर आरोपी अजय लहरे पिता डोरीलाल, उम्र 24 वर्ष निवासी बरटुगा, थाना डभरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में विशेष न्यायालय सक्ती भेजा गया.
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, उप निरीक्षक नवीन पटेल ,आर. लक्षमीकांत लहरे, महिला सैनिक प्रेम कुमारी का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!