नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया, पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम मनोज खांडेकर है. मामला घिवरा गांव का है.
चन्द्रपुर-डभरा एसडीओपी बीएस खूंटिया ने बताया कि 11 सितम्बर को घिवरा गांव की नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. घर के लोग खेत गए थे. इस दौरान युवक मनोज खांडेकर, नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म किया और घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.
मामले की रिपोर्ट बिर्रा थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी युवक मनोज खांडेकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया.
मामले में आज आरोपी मनोज खांडेकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज
error: Content is protected !!