घर में घुसा युवक, छेड़छाड़ करते हुए नाबालिग लड़की की लज्जा भंग करने की कोशिश की, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करते हुए उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम हरीश यादव है. मामला मुलमुला थाने के झलमला गांव का है.
मुलमुला थाना प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि नाबालिग लड़की को लेकर परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी थी. रिपोर्ट पर थाने में आरोपी हरीश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 456, 354, 8 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया.

रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 11 सितम्बर की रात्रि 10 बजे खाना खाकर नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ सोई थी. उमस भरी गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था.
इस दौरान गांव का युवक हरीश यादव घर में घुसा और नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश की.
मामले में एफआईआर के बाद आज आरोपी युवक हरीश यादव को गिरफ्तार किया गया. मामले में तफ्तीश जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!