5 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने डोमा गांव में 5 लीटर 100 मिली महुआ शराब जब्त किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम अर्जुन चन्द्रा है.
मालखरौदा थाने के एएसआई पीआर पैकरा ने बताया कि डोमा गांव में मुखबिर से पुलिस को पता चला था, गांव के अर्जुन चन्द्रा द्वारा महुआ शराब बनाकर घर पर ही बिक्री की जाती है. इसके बाद, पुलिस की टीम बनाकर दबिश दी गई और 5 लीटर 100 मिली महुआ शराब के साथ आरोपी अर्जुन चन्द्रा को गिरफ्तार किया गया.
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!