कोरोना से प्रधान आरक्षक की मौत, एम्स में ईलाज के दौरान हुई मौत

रायपुर. एम्स रायपुर में ईलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव प्रधान आरक्षक की मौत हो गई. प्रधान आरक्षक का नाम दाऊलाल चन्द्राकर था. वे रायपुर की पुलिस लाइन में पदस्थ थे और मूलतः महासमुंद जिले का रहने वाले थे.
दो दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद प्रधान आरक्षक को मेकाहारा में भर्ती किया गया था. यहां तबियत बिगड़ने पर एम्स रायपुर में भर्ती किया गया, जहां शुक्रवार की रात प्रधान आरक्षक की मौत हो गई.
आपको बता दें, कोरोना से छग में अब तक डीएसपी, टीआई की भी मौत हो चुकी है. प्रदेश में कोरोना से पुलिसकर्मी लगातार संक्रमित भी हो रहे हैं. रोज-रोज अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!