अकलतरा में चाकू दिखाकर सोने की चेन और कंगन की लूट, दो बाइक सवार बदमाश ने की वारदात, महिला से लूट के बाद बदमाश हुए फरार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के शास्त्री चौक के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. चाकू दिखाकर महिला से गले की चेन और कंगन की लूट को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए हैं. दोनों बाइक सवार बदमाश, लटिया गांव की ओर भागे हैं.
अकलतरा टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि महिला से लूट की घटना हुई है. सूचना के बाद पुलिस टीम अलर्ट होकर बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!