डभरा क्षेत्र के गांव में टॉवर लगाने के नाम पर 1 लाख 5 हजार 5 सौ रुपये की ठगी, फोन से कॉल करके झांसे में लिया, 3 क़िस्त में खाते में जमा की गई राशि

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव में मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर एक शख्स 1 लाख 5 हजार 5 सौ रुपये ठगी का शिकार हो गया. 3 किस्तों में खाते में राशि जमा की गई. ठगी के शिकार होने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है.
डभरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि धौराभाठा गांव के नेमचंद सिदार के मोबाइल में 3 सितम्बर को एक शख्स ने फोन किया और खुद का विजय बीआर बर्मन बताया. उसने मोबाइल टावर लगाने जमीन उपलब्ध कराने की बात कही और उसके बाद नेमचंद सिदार, उसके झांसे में आ गया. अपने पट्टे की जमीन की फ़ोटो खींचकर उसके वाट्स-एप नम्बर पर फोन किया.
इस बीच उस झांसेबाज का नेमचंद के पास फिर फोन आया और एनओसी के नाम पर 15 हजार भुगतान करने की बात कही, इस पर नेमचंद ने 15 हजार उसके खाते में जमा कर दिया. कुछ दिन बाद फिर फोन आया और दस्तावेजों को पूर्ण करने के लिए, किराया का झांसा देते हुए 90 हजार की मांग की, इस राशि को भी नेमचंद ने उसके खाते में जमा कर दिया.
बाद में, जब नेमचंद ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह रिसीव ही नहीं कर रहा है. इसके बाद इसे ठगी का शिकार होने का अंदेशा हुआ.
इसके बाद नेमचंद सिदार ने डभरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!