7 साल के मासूम बेटे पर टांगी से हमला करने वाले आरोपी पिता को भेजा गया जेल, कल किया था टांगी से हमला, गंभीर रूप से घायल बेटा बिलासपुर सिम्स में भर्ती… ये थी हमले की वजह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सात साल के मासूम बेटे पर हमला करने वाले आरोपी पिता मनोज भैना को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. घटना कल बुधवार को हुई थी. गंभीर रूप से घायल बेटे दुर्गेश का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के नंदेली गांव का है.
पामगढ़ थाना प्रभारी रजत नाग ( प्रशिक्षु डीएसपी ) ने बताया कि नंदेली गांव में मनोज भैना ने कल बुधवार को अपने 7 साल के बेटे दुर्गेश पर इसलिए टांगी से हमला किया था कि घर में बिजली लगवाने के लिए 1 हजार रखा था, उस 1 हजार से उसके बेटे दुर्गेश द्वारा राशन सामान लाया गया था, इस बात से मनोज भैना नाराज हो गया और अपने बेटे के गले, सिर पर टांगी से हमला कर दिया. हमले से 7 साल का दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसका इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा है.

इधर, घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पिता मनोज भैना के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!