शासकीय विभाग में वर्चुअल और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो सकेगी बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर. प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर सभी शासकीय विभागों को सामान्य रूप से बैठकों तथा किसी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन नहीं करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिए गए हैं। अत्यावश्यक और अपरिहार्य परिस्थितियो में शासकीय विभागों द्वारा वर्चुअल और विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया जा सकता है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार शासकीय विभागों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामान्य रूप से बैठकों का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। अत्यावश्यक एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में विकल्प के तौर पर वर्चुअल बैठकों अथवा विडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से बैठकों का आयोजन किया जाए।
इसके अलावा किसी भी प्रकार के भीड़-भाड अथवा जनसमूह वाले सार्वजनिक आयोजन नहीं करने तथा शासकीय कार्यालयों में सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालने करते हुए सेनेटाइजेशन तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!