रायपुर को दो करोड़, दुर्ग और बिलासपुर को एक-एक करोड़, राजनांदगांव और रायगढ़ को 50-50 लाख रूपए की राशि, कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यों में तेजी लाने के अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से जारी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यों में तेजी लाने के लिए पांच जिलों के कलेक्टरों को पांच करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से जारी की गई है।
मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से कलेक्टर रायपुर को दो करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार दुर्ग और बिलासपुर जिले के कलेक्टरों को एक-एक करोड़ रूपए, राजनांदगांव और रायगढ़ कलेक्टरों को 50-50 लाख रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई है।
गौरतलब है कि इन पांच जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़तें मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर यह राशि जारी की गई है, जिससे इन जिलों में संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यो में तेजी लायी जा सके।

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!