सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मी हुए घायल, रायपुर हुए रेफर, ट्रक और स्कार्पियो में हुई आमने-सामने भिड़ंत

रायपुर. खरोरा क्षेत्र में ट्रक और स्कार्पियो में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में स्कार्पियो में सवार 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए. पांचों घायल पुलिसकर्मी को रायपुर रेफर किया गया है और राजधानी के अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है.
क्राइम ब्रांच के ये 5 पुलिसकर्मी, आरंग की शराब दुकान में हुए लूटकांड की जांच के लिए पहुंचे थे. यहां ट्रक ने पुलिसकर्मियों की स्कार्पियो को टक्कर मार दी, जिससे 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मामले में खरोरा पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिस दूल्हे को बारात से वापस लौटाया था, 15 दिन बाद युवती ने अब उसी युवक से शादी की... सुर्खियों में था यह मामला, पहले शराब पीकर पहुंचने पर शादी से इनकार किया था, अब दोनों ने ले लिए सात फेरे... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!