10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने किकिरदा गांव में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम लक्ष्मी प्रसाद मांझी है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
बिर्रा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक हरिश ने बताया कि किकिरदा गांव में महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट थी. इस बीच किकिरदा गांव में महुआ शराब की बिक्री करने ग्राहक की तलाश में एक शख्स के लगे होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम बनाकर दबिश दी गई.
यहां 10 लीटर महुआ शराब के साथ लक्ष्मी प्रसाद मांझी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Thief Arrest : राइस मिल से धान की चोरी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिकअप, स्कूटी, बाइक और 21 हजार नगद जब्त, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!