मध्यप्रदेश के इस जिले के गुड़ की मिठास के सब कायल, कई आयुर्वेदिक कम्पनियों में भी है मांग

मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले की दो तहसीलों में बनने वाला गुड़ देश के कई राज्यों में मिठास घोल रहा है. इतना ही नहीं, देश की चार प्रमुख आयुर्वेदिक कंपनियों में भी यहां के गुड़ की मांग है.
यहां गुड़, जिले की तिरोड़ी व कटंगी तहसील के 40 गांवों में 60 हजार किसानों द्वारा उगाए जा रहे गन्ने से बनता है.
जाहिर है, जब गुड़ देशभर में पहुंच रहा है तो इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है.
कुछ किसान तो इससे हर साल प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये तक कमा रहे हैं. साथ ही गन्ने की खेती से अपने साथ दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!