जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर सुगमता पूर्वक धान उर्पाजन (खरीदी) एवं पर्यवेक्षण हेतु जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों हेतु 23 जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारी धान खरीदी केन्द्र के समिति मुख्यालय में किए जा रहे धान खरीदी की निगरानी करेंगे तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही साथ अपने प्रभार के धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी से संबंधित आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण निर्धारित प्रपत्र में कर पालन प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा को प्रस्तुत करेंगे।
जिला स्तरीय नोडल अधिकारी धान खरीदी की अवधि में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की सतत् निगरानी कर साप्ताहिक भौतिक सत्यापन विभागीय एप के माध्यम से कर प्रतिवेदन प्रत्येक मंगलवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे तक भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। साप्ताहिक प्रतिवेदन का प्रारूप एवं निरीक्षण संबंधी दिशा-निर्देश पृथक से संलग्न कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा जिन अधिकारियों को धान खरीदी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनमें
महेन्द्रपाल सिंह तंवर, अनुविभागीय अधिकारी विद्युत यांत्रिकी उप संभाग-2, नवागढ-मुक्ता, अरसिया, सेन्दरी, जमगहन, उमाशंकर अनंत, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास -भैसो, लगरा, सिल्ली, एल.के. जांगडे, सहायक अभियंता ग्रामीण . यांत्रिकी सेवा उप संभाग चाम्पा- हसौद, चिस्दा, झरप, जमडी, दीपक देवांगन, उप अभियंता अ.वि.अ.आर.ई.एस.- पामगढ- मुलमुला, कोसा, जेवरा, कोनारगढ।
के.एस.तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर- मुनुंद, कुटरा, घुठिया, भडेसर, तरूण कुमार साहू, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, नवागढ- सिउड, धाराशिव , कर्रा, रोगदा। नारद कुमार भारद्वाज, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, जांजगीर- नवागढ़, बरगांव, एम.एस. चंद्रा, वरिष्ट कृषि.विस्तार अधिकारी (SEDO), सक्ती- फगुरम, भांठा, कर्रापाली।
मनीष कुंजाम, उप संचालक, औद्योगिकी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, जांजगीर- सोंठी, कनेटी, मनीष मरकाम, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सक्ती- पोरथा, नवापाराकला, के.के. सरल, अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग चाम्पा- देवरघटा, भातमाहुल, कुटराबोड, डी.सी. देवांगन, वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी (SEDO), डभरा- सपोस, चन्द्रपुर, कलमा, शिव कुमार चंद्रा पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, अकलतरा- पोड़ी, अमलीपाली, प्रमोद बैस, खेल अधिकारी, जांजगीर-कोटगढ़, बरगंवा, डी.एस. बनाफर, पशु चिकित्सा अधिकारी- रायपुरा, झालरौंदा, चिखलरौंदा, के.के. बंजारे, वि.खं. शिक्षा अधि., बम्हनीडीह-अफरीद, झर्रा, बम्हनीडीह,
डी.डी. चन्द्रा कृ.वि. अधिकारी-दतौद, आमगांव, नंदेली, सौरभ कदम उप अभियंता (वि./यां.) लोक .स्वास्थ्य . यांत्रिकी उपखण्ड जांजगीर-किरारी, रेडा, कोटमी, वाय.पी. आहुजा सहा. अभियंता (वि./यां.) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड, जांजगीर-कोडाभाठ, तनौद, खोरसी, मुकेश कुमार मालाकार उप अभियंता (वि./यां.)लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड जांजगीर- गिधौरी, सरहर, झरना, एन.पी. वेहरा,
अनुविभागीय अधिकारी.ग्रा.यां.सेवा नवागढ- खजुरानी, डोंगिया, दीपक कुमार गुप्ता, सहा.विकास खंड शिक्षा अधिकारी जैजैपुर-तुपार, भोथीडीह, हरदीडीह और यू.के. बंजारे, अनुविभागीय अधिकारी बांगो नहर संभाग 6 सक्ती- भोथिया, सलनी धान खरीदी केन्द्र के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।