घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. 17.11.2020 को प्रार्थिया 25 वर्षीया महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17.11.20 को दोपहर करीब 01.00 वह घर में अकेली थी. उसी समय राजेश उपाध्याय अनाधिकृत रूप से घर अंदर घुसकर बेइज्जती करने के नियत से प्रार्थीया के हाथ बाह को पकड़कर छेड़खानी की है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 312/20 धारा 354, 452 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर (भा पु से) एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के द्वारा महिला संबधी अपराध होने से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था.
जिसके परिपालन में आरोपी राजेश उपाध्याय पिता बंशीलाल उम्र 42 वर्ष वार्ड नंबर 03, साजापाली, थाना अकलतरा को आज 18.11.20 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय पेश किया गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, सउनि राजेश सिंह, आर. विवेक ठाकुर, आर. शब्बीर का योगदान रहा.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!