राज्य में गत सप्ताह कोविड-19 संबंधी केस फेटलिटी रेट 1.06, मृतकों में पुरूषों का 72 प्रतिशत, महिलाओं का 28 प्रतिशत

रायपुर. राज्य में गत सप्ताह कोविड 19 से मृत्यु की केस फेटलिटी रेट 1.06 थी जबकि मार्च से नवंबर तक का सी एफ आर 1़.2दर्ज किया गया था।  जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का प्रतिशत  31प्रतिशत अधिक था, उसके बाद 45-59 आयु वर्ग के व्यक्तियों की मृत्यु का प्रतिशत 19 दूसरा अधिकतम था। कुल मृतकों में  पुरूषों का 72 प्रतिशत तथा महिलाओं का 28 प्रतिशत था।
डेथ आडिट रिव्यू में यह जानकारी सामने आई कि  कोमार्बिडिटी वाले मृतकों का प्रतिशत 59 जबकि केवल कोविड संक्रमण से मृत्यु का प्रतिशत 41 था।
इसमें भी अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर मृतकों की संख्या बढ़ी है क्योंकि मरीज को सांस फूलने की स्थिति में या गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचता है। चिकित्सक इस स्थिति से बचने के लिए लक्षण शुरू होने के 24 घंटे के भीतर टेस्टिंग कराने पर जोर देते हैं।



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : 36 वां बिलासा महोत्सव 14 मार्च से, कर्मा, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत संगीत के साथ 50 वाद्ययंत्रों की होगी प्रस्तुति

error: Content is protected !!