महिला से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, एफआईआर के बाद सक्रियता से पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. 18.11.20 को 23 वर्षीय प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18.11.20 को लखन साहू के किराना दुकान के पास अकलतरा में मुन्ना खान ने बेइज्जती करने के नियत से प्राथिया के हाथ बाह को पकड़कर छेड़खानी किया है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 314/20 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर (भा पु से) एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के द्वारा महिला संबधी अपराध होने से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था.
जिसके परिपालन में आरोपी मो. रफीक उर्फ मुन्ना खान पिता यार खान उम्र 25 वर्ष निवासी संजय नगर अकलतरा को आज 19.1120 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय पेश किया गया.
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, उप निरीक्षक बी. पी. तिवारी ,आर. ओम कुर्रे, आर.शेष साहू का योगदान रहा।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!