संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का प्रकाशन 16 नवंबर को, 15 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी, प्राप्त दावों-आपत्तियों का निराकरण 5 जनवरी तक

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस समय विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है. इसके तहत आज 16 नवंबर को विस्तृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद 15 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी.
प्राप्त दावों-आपत्तियों का निराकरण 5 जनवरी तक किया जाएगा, वहीं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पंद्रह जनवरी दो हजार इक्कीस तक कर दिया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत ऐसे युवा मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी दो हजार इक्कीस तक अट्ठारह वर्ष की हो जाएगी, वे इस मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे. इसके लिए ये युवा मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ‘नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल’ में जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें. पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाता जोड़ने के साथ ही स्थानांतरित मतदाताओं का नए निवास स्थान के अनुसार संशोधन और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही की जाएगी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!