केदारनाथ धाम में बर्फबारी, दो मुख्यमंत्री फंसे, मौसम ठीक होने का इंतजार

केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई है. बर्फबारी से केदारनगरी बर्फ जे सफेद हो गई. बर्फबारी से केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है, वहीं गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फबारी हुई है. यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गई. केदारनाथ में भारी बर्फबारी लगातार जारी है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केदारनाथ में ही फंसे हैं. दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था. इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है, इसलिए मौसम ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!