मथुरा में ‘गोवर्धन पूजा’, 6 लाख श्रद्धालुओं ने 22 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा की

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘गोवर्धन पूजा’ के लिए एकत्रित हुए. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरीष चंद्र के मुताबिक, करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने 22 किलोमीटर लंबी गोवर्धन परिक्रमा की.
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. हालांकि, लोगों से कोरोना वायरस की महामारी के चलते सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन कराने में मशक्कत करनी पड़ी.
मथुराधीश और मदन मोहन मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रजेश मुखिया ने कहा है कि यह पूजा भगवान इंद्र के क्रोध से बचाने के लिए भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने के उपलक्ष्य में होती है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!