पुत्र ने लगाई फांसी, दुखी पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान, सदमे में परिवार

राजनांदगांव. पूरा परिवार दीपावली की खुशियां मना रहा था. परिवार के सदस्य आतिशबाजी का आनंद ले रहे थे. इसी बीच ऐसा क्या हुआ कि पुत्र ने व्यवसायिक परिसर में जाकर फांसी लगा ली. यह बात सुनकर पिता भी सदमे में आ गए और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी.
जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास वालों को लगी, पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और दीपावली की खुशियां शोक की लहर में डूब गई. यह पूरा वाक्या राजनांदगांव के कामठी लाईन स्थित अग्रवाल परिवार का बताया जा रहा है.
कामठी लाईन निवासी गोविंद अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मना रहे थे. पूरा परिवार पटाखों की आतिशबाजी का आनंद ले रहा था. इसी बीच पिता गोविंद अग्रवाल और पुत्र विकास अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई.
पुत्र विकास अग्रवाल ने नाराज होकर नंदई- मोहारा के पास स्थित अपने व्यवसायिक परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना मिलने पर पिता गोविंद अग्रवाल सदमें में आ गए और एक बड़ा कदम उठाते हुए उन्होंने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी.
पुलिस के मुताबिक, गोविंद अग्रवाल की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है, वहीं पुत्र विकास अग्रवाल की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है. आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि पुत्र ने क्यों फांसी लगाई और पिता ने ट्रेन के सामने कटकर क्यों जान दी ?

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

अब तक की पड़ताल में दोनों की आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद ही सामने आ रहा है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
एसएस चंद्रा, सीएसपी

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!