निगरानी बदमाश की हत्या का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, पहले मारपीट की, फिर छुरी और चाकू से हमला कर की थी हत्या, ये थी वजह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के बेलदार पारा में जुए के फड़ में विवाद के बाद 14 नवम्बर को दीपावली की दोपहर में निगरानी बदमाश समारू दास महंत की हत्या हुई थी. मामले में चाम्पा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
चाम्पा थाने के टीआई राजेश चौधरी ने बताया कि दीपावली के दिन 14 नवम्बर को बेलदार पारा में दोपहर के वक्त जुए का फड़ लगा था. यहां पूर्व पार्षद के भाई, निगरानी बदमाश समारू दास महंत भी जुए के फड़ में था और सभी मिलकर जुआ खेल रहे थे.
यहां पुरानी रंजिश की वजह से जुआ खेलते विवाद हो गया और चार युवकों विजय सहीस, मोहम्मद करीम, नन्द किशोर देवांगन और राजकुमार देवांगन ने पहले समारू दास से जमकर मारपीट की, फिर छुरी और चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी.
जुए के फड़ में विवाद की वजह से शराब की बोतलें टूटी हुई थी और ताश मौके पर बिखरे हुए थे. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे.
घटना की सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. मामले में पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
मामले में चाम्पा पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 युवकों विजय सहीस, मोहम्मद करीम, नन्द किशोर देवांगन और राजकुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!