आकस्मिक मृत्यु के पांच प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, जांजगीर, बम्हनीडीह और पामगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों के पीड़ित परिवार को मिली मदद

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 5 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बम्हनीडीह निवासी श्रीमती समारिन बाई दीवाल के नीचे दबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति सोनाउ राम,
तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा के कुनाल की पानी डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता मनोज कुमार, ग्राम कनई की श्रीमती राजकुमारी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति छोटेलाल कश्यप,
तहसील पामगढ़ के दमला मनहर के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र साहेबलाल, ग्राम धनगांव के शिवरतन के पानी मे डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती गीता बाई शिकारी को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



error: Content is protected !!