वन क्षेत्र के अवैध अतिक्रमण पर एक जेसीबी मशीन जब्त, आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत गरियाबंद वन मंडल में एक जेसीबी मशीन को जप्त कर राजसात की कार्रवाई जारी है। साथ ही वन क्षेत्र कोपेकसा में अवैध रूप से अतिक्रमण के उद्देश्य से जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई कर रहे ग्राम निशानीदादर निवासी नरेन्द्र कुमार गोंड़ के विरूद्ध वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन और मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर. नायक तथा वन मंडलाधिकारी गरियाबंद श्री मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा विगत 8 जनवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी मिलते ही संयुक्त वन मंडलाधिकारी राजिम अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी परसुली अशोक कुमार भट्ट द्वारा सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जाकिर हुसैन सिद्दिकी के नेतृत्व में टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा गश्त के दौरान कोपेकसा वन क्षेत्र में आरोपी को जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई कर अतिक्रमण करते हुए पकड़ लिया गया। इसमें आरोपी के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर जप्त जेसीबी मशीन को राजसात करने की कड़ी कार्रवाई जारी है।
इस अभियान में उप वन क्षेत्रपाल डोमार सिंह साहू, वनपाल दुर्गा प्रसाद दीक्षित, दंडेश्वर दुबे तथा वन रक्षक खिलेश्वर साहू, रज्जू कुमार धु्रव एवं पारसनाथ श्रीमाली का सराहनीय योगदान रहा।
[su_heading]इस खबर को भी देखिए… Video[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/0e0-yfLQbjM”]

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!