कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर 22 जनवरी को जिले में होगा विशाल धरना प्रदर्शन : अमर सुल्तानिया

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर 22 तारिख को जिले में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में 19 तारिख को धरना की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई। इसी कड़ी में अकलतरा ग्रामीण मंडल के पोड़ीदल्हा में बैठक रखी गई. बैठक में प्रभारी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया उपस्थित थे।
यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 22 तारिख को कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था, बारदाना की कमी, रकबा में कटौती, बोनस नही देना किसानों के साथ की गई वादा खिलाफी के विरोध में 22 जनवरी को जांजगीर के कचहरी चौक में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में किसान भाई एवं जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। हर बूथ से 20 कार्यकर्ता एवं किसान का लक्ष्य दिया गया है। 22 जनवरी को विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक का आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी, जिलाध्यक्ष अनु.जन. जाति मोर्चा महादेव नेताम, मंडल महामंत्री द्वय प्रेम सागर कश्यप, प्रकाश कोसले, अनुज सिंह, रविन्द्र प्रकाश यादव, प्रभा सिंह, जयनारायण, रोहित कुमार धीवर, घनश्याम गंधर्व, बसंत कुमार, राधेश्याम, सुकाल सिंह, पवन कुमार, हरप्रसाद, विनोद कुमार निर्मलकर, सुमन्त, रामचरण, जगन्नाथ यादव, गुड्डू लाल धीवर, देवकुमार, ईश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



error: Content is protected !!