Sakti Big Update : वेदांता पॉवर प्लांट में हादसा का मामला, 2 और मजदूर की हुई मौत, मौत का आंकड़ा पहुंचा 19, अन्य 17 घायल भी, इलाज जारी… डिटेल में पढ़िए.

सक्ती. डभरा ब्लॉक के सिंघीतराई के वेदांता पॉवर प्लांट में मजदूरों की मौत की संख्या लगातार बढ़ रही है. फिर 2 मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इस तरह मजदूरों की मौत का आंकड़ा 19 पहुंच गया है, वहीं अन्य 17 मजदूरों का इलाज चल रहा है. प्लांट में जिस तरह बड़ा हादसा हुआ है, उसके बाद मजदूरों की मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है.

 



इधर, SDRF की टीम भी प्लांट पहुंची है और घटनास्थल का मुआयना किया है, वहीं प्लांट के यूनिट के ऊपरी हिस्से को टीम देखेगी कि वहां कोई मजदूर तो नहीं है. दूसरी ओर, वेदांता पॉवर प्लांट में बड़े हादसे होने के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने पूर्व मंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है, जिसमें 6 विधायक शामिल है. यह टीम कल 16 अप्रेल को सिंघीतराई पहुंच सकती है. इसके अलावा, कलेक्टर ने डभरा एसडीएम को 30 दिनों में 8 बिंदु पर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. इसी मामले को सीएम ने बिलासपुर कमिश्नर को भी जांच के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!