विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त का जांजगीर-चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम, देखिए दौरे का पूरा शेड्यूल…

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 25 एवं 26 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे स्पीकर हाऊस रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे ग्राम सारागांव पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे सारागांव से प्रस्थान कर दोपहर 4 बजे चांपा आएंगे। वे भोजपुर (चांपा) में पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 4.30 बजे चांपा से सिवनी (चांपा) से प्रस्थान कर सायं 5 बजे सिवनी (चांपा ) पहुंचेंगे।
वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सायं 5.15 में सिवनी से प्रस्थान कर 5.45 उनका चांपा आगमन होगा। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा। सायं 6.30 बजे चांपा से रवाना होंगे और 7 बजे जांजगीर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जांजगीर में करेंगे।
डॉ महंत 26 जनवरी को प्रातः 8.40 बजे सर्किट हाउस जांजगीर से प्रस्थान कर 8.59 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक- 1 मैदान जांजगीर पहुंचेंगे और गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे।
वे 11 बजे जांजगीर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



इसे भी पढ़े -  Durg Police Transfer : DSP, TI, 4 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... नन्दिनीनगर थाना की जिम्मेदारी DSP को...

error: Content is protected !!