जांजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत करेंगे ध्वजारोहण, देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 26 जनवरी को सुबह 9 बजे जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।
कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, 26 जनवरी को सुबह -8.59 बजे मुख्य अतिथि डॉ. महंत का कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल मैदान आगमन होगा। वे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। 9.00 से 9.03 बजे तक राष्ट्रगान एवं सलामी कार्यक्रम,09.03 से मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन,9.15 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का कलेक्टर द्वारा वाचन, 9.30 बजे से पुरस्कार वितरण और 9.55 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
आमंत्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्यक्रम शुरू होने के आधा घंटा पहले अर्थात सुबह 8.30 बजे तक अपने नियत दीर्घा और स्थान ग्रहण करें।

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!