भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने छग में अपराध बढ़ने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस, 20 फरवरी को विरोध में किया जाएगा धरना प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने छग में अपराध बढ़ने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि प्रदेश में अपराध बढ़ने के विरोध में 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि 2 साल के भीतर छग में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं. महिला संम्बंधी अपराध पर लगाम लगाने छग की कांग्रेस सरकार अक्षम साबित हो रही है. अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाएं, कांग्रेस सरकार के इस 2 साल में अत्याचार के ज्यादा शिकार हुई हैं.
इस मौके पर जिला पंचायत की अध्यक्ष नन्दिनी राजवाड़े, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य कल्याणी साहू मौजूद थीं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : धर्मांतरण पर CM विष्णुदेव साय के बयान के बाद कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का पलटवार, कहा, 'सीएम को धर्म-धर्म नहीं करना चाहिए, उन्हें कर्म करना चाहिए', ...विधायक ने और क्या कुछ कहा, पढ़िए... सियासत हुई तेज...
error: Content is protected !!