आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, अकलतरा और मालखरौदा तहसील क्षेत्र के गांवों के पीड़ित परिवारों को मिली मदद

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार निवासी श्रीमती बृहस्पति बाई केवंट की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता मनोहर केंवट, तहसील मालखरौदा के ग्राम चांटीपाली के नूतन साहू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि जमुना बाई और ग्राम पिरदा के रोहित कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती सुमित्रा बाई को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी है।



error: Content is protected !!