सरकार से वार्ता के लिए तैयार हैं माओवादी, प्रेस नोट जारी कर रखी ये मांग.. देखिए

छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय बने माओवादी अब सरकार से वार्ता के लिए तैयार हैं। लेकिन वार्ता के लिए उन्होंने सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं।
नक्सलियों की पहली शर्त में संगठन पर प्रतिबंध हटाने की मांग शामिल है। जेलों में बंद माओवादियों को रिहा करने के साथ सशस्त्र बलों को हटाने की भी शर्त रखी गई है।
प्रेस नोट जारी कर माओवादी प्रवक्ता ने ये तीनों मांग सरकार के सामने रखी है। बहरहाल अब देखना होगा कि नक्सलियों के इस प्रस्ताव के बाद सरकार की ओर से क्या पहल की जाती है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
error: Content is protected !!