रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: स्टेडियम में अब 50 फीसदी दर्शकों की होगी एंट्री, सीएम बघेल ने कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन के दिए निर्देश

राजधानी में खेले जा रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा न हो ये सुनिश्चित करने को कहा है
खेल के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि मैच के दौरान दर्शक मास्क लगाए रहें।
यदि दर्शक मास्क नहीं लगाए पाए जाते हैं तो उन पर अर्थदण्ड अधिरोपित करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन
error: Content is protected !!