10 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक भी जब्त किया, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने टेमर गांव के पुल के पास बाइक में महुआ शराब ले जाते 2 युवकों को पकड़ा और दोनों के कब्जे से 10 लीटर 160 एमएल महुआ शराब जब्त किया. दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 ( 2 ) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया है.
सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक में 2 युवक महुआ शराब लेकर जा रहे हैं. इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों युवकों राहुल पटेल और शिव पटेल को पकड़ा और 10 लीटर 160 एमएल महुआ शराब को जब्त किया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!