धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी जेठ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने महिला को धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जेठ को गिरफ्तार किया है. आरोपी जेठ का नाम चेतन पटेल है. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.
सक्ती थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया, 4 मार्च को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जेठ चेतन पटेल द्वारा जुलाई 2019 में आन से मारने की धमकी देकर बाड़ी में दुष्कर्म किया, फिर धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया. अभी 3 मार्च को शादी का झांसा दिया और धमकी देते हुए सक्ती रेलवे स्टेशन के पास सुनसान जगह ले जाकर फिर शारीरिक सम्बन्ध बनाया.
मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया और आज आरोपी जेठ चेतन पटेल को गिरफ्तार किया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद...

error: Content is protected !!