महंगाई को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर शायराना तंज, ‘इस बार बहानों की बौछार’

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई के मुद्दे पर शायराना अंदाज में सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका ने महंगाई के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों के बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार.
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने. सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें, इसलिए टिकट के दाम बढ़े. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है. आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार.’



इसे भी पढ़े -  Silver Price Crash: दिन भर में ₹19000 तक टूटी चांदी, ₹2.29 लाख रह गई कीमत; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!